हल्द्वानी

हल्द्वानी: शहर की सड़कों पर बढ़ते हादसों के लिए ट्रांसपोर्ट महासंघ ने जताई चिंता

Screenshot 2026 10 23 16 57 12 08 f598e1360c96b5a5aa16536c303cff92 20261023 113047

हल्द्वानी के गौला फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रांसपोर्ट महासंघ ने जताई चिंता।

हल्द्वानी। शहर में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर देवभूमि ट्रांसपोर्ट महासंघ ने गहरी चिंता व्यक्त की है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश जोशी और प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने शासन-प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है। शहर के तीनपानी और गौला फ्लाईओवर पर हादसों का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है।
इसी कड़ी में आज शाम करीब चार बजे गौला फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। काठगोदाम से लालकुआं की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। इस भीषण हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
देवभूमि ट्रांसपोर्ट महासंघ के नेताओं ने चेतावनी दी है कि फ्लाईओवरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि स्पीड लिमिट बोर्ड, रिफ्लेक्टर, सीसीटीवी कैमरे और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं हुई तो हादसे रुकेंगे नहीं। महासंघ ने दोनों फ्लाईओवरों का तत्काल तकनीकी ऑडिट कराने की भी जोरदार मांग की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी