Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

“एक देश, एक कृषि, एक टीम” अभियान का समापन: किसानों को खेतों में जाकर दिए समाधान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जनपद में संचालित विकसित कृषि संकल्प अभियान का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह अभियान पिथौरागढ़ के कनालीछीना व मूनाकोट विकासखंड के विभिन्न गांवों में चलाया गया, जहां किसानों को सब्ज़ी, फल, फूल और औषधीय पौधों की खेती में आने वाली समस्याओं से निजात दिलाने के लिए विशेषज्ञों की टीम ने खेतों में जाकर समाधान बताए।

किसानों ने कीट, रोग और जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान की चिंता व्यक्त की। कृषि विज्ञान केंद्र गैना के विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक बहुगुणा ने किसानों को जैविक व अजैविक कीटनाशकों की जानकारी दी और दशपर्णी अर्क जैसी जैविक विधियों से कीट नियंत्रण की तकनीक सिखाई। साथ ही, उन्होंने उन्नत प्रजातियों के फल उत्पादन, प्राकृतिक खेती, पॉलीहाउस व मशरूम उत्पादन के लाभ भी बताए।

यह भी पढ़ें 👉  कर्जदारों के उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने 3 बच्चों संग की आत्महत्या, सुसाइड नोट से खुलासा

डॉ. बहुगुणा व उनकी टीम ने कनालीछीना के पीपली, द्वालीसेरा, अस्कोट, बुंगाछीना, ख्वाकोट आदि गांवों और मूनाकोट विकासखंड के गौरीहाट, मजिरकांडा, मरसोलीभाट जैसे ग्रामों का भ्रमण किया। उन्होंने किसानों के खेतों में जाकर फसलों का निरीक्षण किया और समस्या के अनुसार उचित सलाह दी।

विकासखंड प्रभारी कनालीछीना मनीषा कापड़ी और मूनाकोट के प्रभारी आशीष प्रकाश ने किसानों को सरकार की कृषि योजनाओं की जानकारी दी, वहीं अश्विनी दयानंद ने उद्यान विभाग की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाया। इस अवसर पर बैंक, पशुपालन, मत्स्य, डेरी और वन विभाग के अधिकारियों ने भी किसानों को लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  किस्मत हो तो पिथौरागढ़ के हीरा सिंह जैसी...

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, महिला व पुरुष किसान, कृषि सखी और प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। वैज्ञानिकों और विभागीय टीमों के सक्रिय सहयोग से यह अभियान किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement