Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: ₹20 हजार रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार विजिलेंस की टीम ने बहादराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी ब्रज पाल सिंह राठौर को ₹20,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। स्कूल मान्यता नवीनीकरण के नाम पर मांगी थी घूस।

हरिद्वार। जिले में विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सतर्कता विभाग की टीम ने बहादराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ब्रज पाल सिंह राठौर को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मॉडर्न स्कूल की मान्यता नवीनीकरण के एवज में मांगी गई घूस की शिकायत पर की गई है। इस गिरफ्तारी से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले में सह-अभ्युक्त मुकेश, जो मंगोलपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक है, ने खंड शिक्षा अधिकारी के लिए रिश्वत की डिमांड की थी। आरोपी ब्रज पाल सिंह राठौर ने पीड़ित से पुलिस मॉडर्न स्कूल (40 बटालियन पीएसी, हरिद्वार) का औपबंधिक प्रमाणपत्र जारी करने के बदले में पैसों की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद कई चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार खंड शिक्षा अधिकारी ब्रज पाल सिंह राठौर की पत्नी देहरादून में पुलिस उपाधीक्षक (CO) के पद पर तैनात हैं। एक उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारी के पति का रिश्वत के मामले में पकड़ा जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। विजिलेंस टीम अब आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी कर अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।
सतर्कता अधिष्ठान के अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  संगीत, कला और सांस्कृतिक विरासत के प्रति प्रेम और लगाव के चलते ईमैक समिति की स्थापना: आशीष कुमार झा

Select Language

Advertisement