Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

पटवारी,एई-जेई पेपर लीक में 56 की लिस्ट वायरल, देखें कौन हैं…

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सोशल मीडिया पर लिस्ट वायरल, CWN नहीं करता सूची में शामिल नामों की पुष्टि
देहरादून। पटवारी और जेई-एई परीक्षा में पेपर लीक मामले में 56 अभ्यर्थियों की सूची शनिवार को अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आरोप है कि इनमें 44 पटवारी और 12 जेई-एई परीक्षा के नकलची हैं। हालांकि, वायरल सूची की CWN पुष्टि नहीं करता है।
पेपर लीक मामले में प्रदेशभर में बबाल मचा है। विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। एसआईटी मामले की जांच कर रही है। 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसआईटी ने पटवारी परीक्षा देने वाले 44 अभ्यर्थियों की सूची आयोग को दी है, जो नकल करने वालों में हैं। जबकि  12 अभ्यर्थी एई/जेई की परीक्षा पेपर लीक में शामिल हैं। आयोग ने एसआईटी की ओर से जारी सूची में शामिल अभ्यर्थियों को नोटिस भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस बीच शनिवार को सोशल मीडिया पर एक लिस्ट वायरल हो गई। बताया जा रहा लिस्ट नकलचियों की है, हालांकि वायरल सूची के नामों की CWN पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें 👉  पटोरिया गांव के 37 कुंवारे लड़कों के लिए चाहिए दुल्हन, सोशल मीडिया पर कुंवारे युवकों की सूची जारी

Select Language

Advertisement