Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

स्टेज पर दुल्हन ने दूल्हे के सामने प्रेमी को पहनाई वरमाला, हंगामा-मारपीट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पंचायत के बाद दुल्हन लेकर बारात ले गया दूल्हा, अगले दिन दुल्हन भाग गई

नई दिल्ली। कौशांबी के चरवा क्षेत्र के एक गांव में शादी के दौरान दुल्हन ने दूल्हे के सामने ही अपने प्रेमी के गले में जयमाला डाल दी। शादी समारोह में जमकर हंगामा और मारपीट हुई। जैसे तैसे विदाई हुई और दुल्हन ससुराल से अगले दिन भाग निकली। नाराज दूल्हा दहेज में मिला सारा दुल्हन के मायके छोड़कर आ गया। घटना गांव और आसपास क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र के गांव की युवती की बीते दिनों शादी थी। दूल्हा बारात लेकर आया और रात करीब 11 बजे स्टेज पर जयमाला के लिए दूल्हा व दुल्हन पहुंचे।
दूल्हा वरमाला लिए खड़ा था, लेकिन दुल्हन ने स्टेज पर आए अपने प्रेमी के ही गले में जयमाला डाल दी। यह नजारा देख सब अवाक रह गए।
दरअसल युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। क्या घर वाले, क्या बाराती पहले तो लोग समझ ही नहीं सके कि आखिर हुआ क्या। इसके बाद घराती व बाराती भिड़ गए। गाली-गलौज के साथ मारपीट की नौबत बन गई। घर वालों ने किसी तरह बारातियों को मनाया। पंचायत के बाद दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर ले गया। दुल्हन ससुराल पहुंची। रात में मौका पाते ही दुल्हन प्रेमी के साथ भाग निकली और उसके घर पहुंच गई।

Select Language

Advertisement