Connect with us

उत्तर प्रदेश

सहेलियों ने लुटवाई आबरू, बेहोश कर बंधक बनाया और 70 हजार में बेच दिया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

तलाकशुदा महिला ने सहेलियों और दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

रुदपुर। पति से तलाक के बाद अलग रह रही बिलासपुर थाना क्षेत्र की 25 वर्षीय महिला को उसकी ही सहेलियों ने बेहोश कर बंधक बना लिया। सहेलियों ने महिला को 70 हजार रुपये में बेच भी दिया और आरोपी ने दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह किसी भाग आई और आरोपियों के खिलाफ बिलासपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।
थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि यह घटना अंबाला के मुलाना क्षेत्र की है। जीरो एफआइआर दर्ज कर केस मुलाना थाना में ट्रांसफर कर दिया है। महिला ने बताया कि वह 15 दिन पहले अंबाला के मुलाना में अपनी सहेली कमला के पास गई थी। वहां पर दो सहेली खुड्डा निवासी बबली व खोजीपुर निवासी सविता उर्फ रीना भी उससे मिली। आरोप है कि उसकी तीनों सहेलियां उसे एक स्वीट शाप पर लेकर गई। वहां पर खाना खाने के बाद वापस आ गए। अगले दिन से उसे नोहनी गुरुद्वारा में लेकर गई। जहां पर उसका नाम परिवर्तन कराया और मनप्रीत कौर रखवा दिया। इसके बाद वह एक दुकान पर खाना खाने के लिए गए।
आरोप है कि खाने में उसे नशीला पदार्थ दे दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। जब वह होश में आई तो वह नोहनी निवासी मोहन सिंह के घर पर थी। उसके कपड़े अलग-अलग पड़े थे। उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। आरोप है कि मोहन सिंह ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे झाड़ फूंक कराने के नाम पर गढ़ी रायपुररानी में किसी मौलवी के पास भी लेकर गई थी। जहां पर झाड़ फूंक कराई। आरोप है कि आरोपित सहेलियों ने 70 हजार रुपये लेकर उसे मोहन सिंह के हवाले कर दिया है। वह किसी तरह से बचकर वहां से निकली।

Select Language

Advertisement