Connect with us

उत्तर प्रदेश

बेटी कर रही थी लड़के से फोन पर बात, पिता ने उतारा मौत के घाट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बागपत में ऑनर किलिंग का खुलासा, आरोपी होमगार्ड पिता गिरफ्तार
बागपत। पुलिस ने एक किशोरी की ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। किशोरी एक युवक से बात करती थी। होमगार्ड पिता को यह नागवार लगा और बेटी को हत्या कर नदी में फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पूरा मामले का खुलासा मुख्यमंत्री पोर्टल में अज्ञात व्यक्ति की शिकायत करने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने किया है।
होमगार्ड पिता ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। शव मुकारी गांव में हिंडन पुल से नीचे नदी में फेंक दिया। होमगार्ड से पूछताछ में सच उगला तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने किशोरी का शव हिंडन नदी से बरामद कर लिया है। सीओ खेकड़ा प्रीता सिंह ने बताया कि किशोरी की उम्र 16 साल है।
किशोरी अचानक गायब हो गई थी। परिवारजनों ने इसकी कोई शिकायत नहीं की। जिससे गांव के एक अज्ञात व्यक्ति को शक हुआ और मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। होमगार्ड पिता प्रमोद ने पूछताछ में बताया कि 23 फरवरी को उसने बेटी को एक युवक से फोन पर बात करते हुए देखा था। गुस्से में बेटी की रात में ही हत्या कर दी। शव को भाई मोहित के साथ मिलकर मुकारी गांव में हिंडन नदी के पुल से नीचे फेंक दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर में महिला की हत्या: खेत में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Select Language

Advertisement