Connect with us

नैनीताल

रामनगर में हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। पुलिस ने शुक्रवार को मालधन के तुमड़िया डैम से सटे जंगल क्षेत्र में एक हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान महमूद निवासी फरीदपुर, थाना डिलारी, मुरादाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो तमंचे, एक बंदूक और भारी मात्रा में हथियार बनाने की सामग्री बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में शादी की खुशियां मातम में बदली, बिना दुल्हन के वापस आई बारात


पुलिस के अनुसार, आरोपी फैक्ट्री में हथियार तैयार कर रामनगर सहित विभिन्न जगहों पर सप्लाई करता था। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तुमड़िया डैम क्षेत्र के जंगल में छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार किया। झोपड़ी में हथियार बनाने वाली मशीन भी मिली है। तलाशी लेने पर पुलिस को 12 बोर की एक अवैध बंदूक, 315 बोर के दो अवैध देसी तमंचे, 12 बोर के तीन जिंदा कारतूस, 12 बोर के दो खोखे कारतूस और 315 बोर के खोखे कारतूस समेत अन्य सामग्री बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement