Report by : CWN Desk
Published at :

कमल जगाती
भीमताल(नैनीताल)- भीमताल के खड़की गांव में बाघ को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। लंबे समय से नौकुचियाताल के आसपास गांव में बाघ का कुनबा दिखने से दहशत कायम है।

नैनीताल जिले में भीमताल से लगे नौकुचियाताल के खड़की गांव में बीते कुछ समय से बाघ और उसके परिवार के दिखने से भय का माहौल है। यहां ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने रात्रि गश्त के साथ पिंजरे लगाए थे। यहां बाघ ने कई ग्रामीणों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वन विभाग ने कुछ दिन पूर्व खड़की, तोक गादे और आस पिंजरे लगाए। सोमवार रात पिंजरे में बाघ की जगह गुलदार कैद हो गया। मंगलवार की सुबह पता चलते ही पिंजरे के पास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। गुलदार को देखने के लिए तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई।