Report by : CWN Desk
Published at :
स्ट्रीट लाइट के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर बच्चे

मुनस्यारी में विद्युत आपूर्ति ठप, परीक्षार्थी बच्चे परेशान

स्ट्रीट लाइट के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर बच्चे

(कमल जगाती)
नैनीताल।
उत्तराखंड के मुनस्यारी के परीक्षार्थी बच्चे विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण अपनी बोर्ड परीक्षा के लिए विपरीत परिस्थितियों में तैयारियां कर रहे हैं। बच्चे स्ट्रीट लाइट के नीचे आज जलाकर पढ़ाई कर रहे हैं।
पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी के बासंबगड़ और खेतभरार गांव व अन्य गांव के बच्चों की उत्तराखंड बोर्ड और सी.बी.एस.ई.बोर्ड की परीक्षा चल रही है। इन क्षेत्रों समेत अन्य 15 गांवों में कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। यहां के बच्चे अपनी परीक्षा की तैयारी स्ट्रीट लाइट और सोलर लाइट के भरोसे कर रहे है । मुनस्यारी क्षेत्र में अभी ठंड का प्रकोप कम नहीं हुआ है, जिसके कारण बच्चों के परिजनों ने आग जलाकर उन्हें राहत पहुंचाने की कोशिश की है। सड़कों में स्ट्रीट लाइट और सोलर लैईटों के नीचे बैठे बच्चों को वन्यजीवों, आवारा कुत्तों और अन्य खतरों का भी सामना करना पड़ रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›