Connect with us

नई दिल्ली

मोबाइल लूट के आरोपी गिरफ्तार किए

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। थाना कनखल पुलिस ने मोबाइल लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।
थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अकरम पुत्र रियाज निवासी मौहल्ला कस्सबान पीठ बाजार ज्वालापुर व मोहम्मद कैफ पुत्र मुरसलीन निवासी मोहल्ला मैदानियान ज्वालापुर ने मंगलवार को मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नरेश राठौर, एसआई देवेंद्र तोमर, कांस्टेबल सतेन्द्र रावत व जयपाल सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सोफी मलिक बना राहुल, युवती से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनवाए

Select Language

Advertisement