Connect with us

नई दिल्ली

अजित पवार का निधन: बारामती में चार्टर्ड प्लेन क्रैश, महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बारामती में विमान हादसे में निधन। लैंडिंग के समय क्रैश हुआ चार्टर्ड प्लेन। सीएम फडणवीस ने 3 दिन के शोक की घोषणा की।

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति से एक हृदयविदारक समाचार सामने आया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह बारामती एयरपोर्ट पर एक विमान हादसे में निधन हो गया। 66 वर्षीय पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। इस दुखद हादसे में पवार के साथ उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत कुल 5 लोगों की जान चली गई है।
जानकारी के अनुसार, अजित पवार ने मुंबई से सुबह 8:10 बजे उड़ान भरी थी। सुबह 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान खराब दृश्यता (Visibility) के कारण पहली कोशिश नाकाम रही। दूसरी बार रनवे-11 पर लैंडिंग के प्रयास में विमान फिसल गया और उसमें भीषण आग लग गई। चौंकाने वाली बात यह है कि पायलट ने क्रैश से पहले कोई ‘मेडे’ (इमरजेंसी) कॉल भी नहीं किया था।
हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। सरकार ने राज्य में 3 दिन के राजकीय शोक और आज स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की है। उनके चाचा और दिग्गज नेता शरद पवार बारामती अस्पताल पहुंच चुके हैं। अजित पवार का अंतिम संस्कार कल बारामती में किए जाने की संभावना है।
विमान की ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स ने तकनीकी खराबी की बात से इनकार किया है। कंपनी के मुताबिक, मुख्य पायलट को 16 हजार घंटे का विशाल अनुभव था। फिलहाल, एयरक्राफ्ट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीमें दिल्ली और बारामती में हादसे के असली कारणों की जांच कर रही हैं। अजित पवार का जाना NCP और महाराष्ट्र सरकार के लिए एक बड़ी राजनीतिक क्षति है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement