Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

कांवड़ मेला सकुशलता के लिए सभी पुलिस कर्मी बधाई के पात्रः- सुनील सेठी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद चारों ओर पुलिस की सराहना हो रही है। महानगर व्यापार मंडल ने कांवड़ मेले की सकुशल संपन्न होने पर सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी है। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि कै. अजय सिंह के नेतृत्व में प्रत्येक पुलिस कर्मी ने मेले की सकुशलता के लिए पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों को निर्वहन किया है। खड़खड़ी में तैनात रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी अनिल जोशी, खड़खड़ी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार समेत सभी एसपीओ का सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने स्वागत किया है। मेले की सकुशलता के लिए दिन-रात सड़कों पर उतरकर अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिस कप्तान अजय सिंह के साथ जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गर्ब्याल ने सुंदर व्यवस्थित मेले की सकुशलता के लिए बनाई गई योजना के लिए बधाई दी है। कहा कि जिस प्रकार इस बार भारी बारिश के साथ पुलिस टीम को चुनौतियों का सामना करते हुए प्रशासन ने हाइवे और लिंक मार्गो पर व्यवस्था संभाली। जिससे कांवड़ियों, स्थानीय लोगों और व्यापारियों को परेशान नही होना पड़ा। इस मौके पर एसपीओ विकास शर्मा, विपिन शर्मा, आशु बर्थवाल, लखन लाल चौहान, प्रमोद गिरी, भूदेव शर्मा, विकल राठी, डॉ. श्याम पूरी, अंकुश भाटिया, मांदाता गिरी, मधुकांत गिरी, मनोज चौहान, संदीप कुमार, अनुज सिंघल, देव पांडेय, नीरज पाल, आशीष जैन, शिवेश महेश्वरी, एसएन तिवारी, अनिल कुमार, हरीश भट्ट, गणेश शर्मा, दीपक मेहता, गोपी शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बेलडा रुड़की प्रकरण में पीड़ित को मिलेगा न्याय, पुलिस दोषियों के खिलाफ कर रही कड़ी कार्यवाही: मुकेश कुमार

Select Language

Advertisement