Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
नैनी-नैलपड़-बजेला मोटर मार्ग बनाने की घोषणा

जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुनी जनसमस्याएं

नैनी-नैलपड़-बजेला मोटर मार्ग बनाने की घोषणा

विधायक निधि से प्रत्येक ग्राम पंचायत को दो- दो लाख रुपए देने की घोषणा

नैनी-नैलपड़-बजेला मोटर मार्ग बनाने की घोषणा

स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने का भी आश्वसन दिया
चमुवा, नैनी (चौर्गखा)।
जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने आज ग्राम पंचायत  चमुवां, नैनी-नैलपड़, बजेला, पपगाड़ आदि क्षेत्रों का दौरा कर जनता की समस्यायें सुनी।
विधायक बनने के बाद वे पहली बार जनता से मिलने क्षेत्र में पहुँचे। उन्होंने अपनी जीत के लिए जनता को धन्यवाद किया। ग्रामीणों ने विधायक मेहरा को क्षेत्र की जन समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने नैनी- नैलपड़- बजेला और भगरतोला- कपकोली वाया नैनी मोटर मार्ग को बनाने की घोषणा की।
ग्रामीण पिछले कई वर्षो से उक्त मोटर मार्गों की मांग कर रहे थे। स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने का भी उन्होंने आश्वसन दिया।
नैनी में सभा की अध्यक्षता राज्य आंदोलनकारी दीवान सिंह खनी और संचालन सामाजिक कार्यकर्ता किशन सिंह खनी ने किया। सभा में मंडल अध्यक्ष  हरीश प्रसाद, जिला महामंत्री  गोपाल सिंह  विष्ट, ग्राम प्रधान नैलपड़ मोहन सिंह,भूतपूर्व प्रधान  पालीवाल ,मीडिया प्रभारी  हुकम सिंह कार्की  बूथ संयोजक पूरन भट्ट, हरिहर सिंह खनी, सूबेदार मेजर जगत सिंह खनी, देव लाल वर्मा, मदन सिंह, गोपाल दत्त रतन सिंह, दीवान सिंह, भुवन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता खुशाल सिंह खनी, भगवान सिंह खनी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक मेहरा ने विधायक निधि से प्रत्येक ग्राम पंचायत को दो – दो लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›