Connect with us

उत्तराखण्ड

किसानों के लिए जल्द एमएसपी लागू करें सरकार:- इरशाद अली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन कार्यालय पर हुई बैठक, चर्चा कर उठाई मांग

हरिद्वार-

भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली के नेतृत्व में जमालपुर जियापोता रोड स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। एमएसपी को लागू करने की मांग को जोरशोर से उठाया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने कहा कि एमएसपी लागू करने की मांग को लेकर किसान लंबे समय से आंदोलनरत है। लेकिन सरकार के कानो पर जूं नहीं रेंग रही है। ऐसे में सरकार को जगाने के साथ किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि काले कृषि कानून को लेकर लंबे संघर्ष के बाद सरकार जागी। यह किसानों की पहली जीत थी। उन्होंने कहा कि सरकार एमएसपी लागू करने के लिए संजीदा नजर नहीं आ रही है। इसके लिए किसान यूनियन आंदोलन की तैयारी कर रही है। अगर सरकार जल्द एमएसपी लागू नहीं करती है तो किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनोद कश्यप ने कहा कि फसलों का सही दाम न मिलने से किसान दुखी हैं। तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद अब किसान एमएसपी गारंटी कानून बनाने के लिए केंद्र सरकार की बाट जोह रहा है। सरकार ने देश के किसानों के साथ वादाखिलाफी की है जब तीनों कृषि कानून रद्द किए गए थे, तब सरकार ने किसानों से वादा किया था कि एमएसपी पर भी कानून बनाया जाएगा। लेकिन अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। जिससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जिसने किसानों की कमर तोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा देने की घोषणा की जाए। जिससे किसानों को कुछ राहत मिल सके और किसान अपने बच्चों का भरण पोषण कर सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा जाएगा। बैठक में प्रदेश संयोजक राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, राष्ट्रीय सलाहकार यशपाल चौधरी, प्रदेश सचिव मोहम्मद अकील, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनोद कश्यप, पंकज कश्यप, सावेद मलिक, प्रशांत चौधरी, असलम, विकास, अग्रज मिश्रा, गुड्डू मिश्रा, दीपक सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement