Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार पहुंचते ही श्रद्धालु बोले, हे राम! ये कैसा जाम..

Published

on

खबर शेयर करें 👉

वीकेंड पर खचाखच भरा हरिद्वार, हाइवे से लेकर गंगा घाटों तक भीड़

हरिद्वार। हरिद्वार में वीकेंड पर अथाह भीड़ उमड़ी है। इससे यातायात व्यवस्था चरमराने लगी है। शनिवार को जाम से जूझना पड़ा और रविवार को भी ऐसी ही हालत होने के आसार हैं। सुबह से सड़कों पर भीड़ है। पार्किंग फुल हैं और गंगा घाटों पर श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं।
शनिवार को दिन भर पुलिस फोर्स जाम से जूझकर पसीना बहाती नजर आई। शहर के अंदर भी यात्री वाहन की एंट्री होने से दिन भर जाम की स्थिति बनती रही। स्थानीय नागरिक भी जाम में फंसकर परेशान होते रहे। सुबह से ही दिल्ली एनसीआर, वेस्ट यूपी से लेकर पंजाब-हरियाणा से बड़ी संख्या में यात्री वाहन यहां पहुंचना शुरू हो गए। हरिद्वार पुलिस जब तक संभलती तब पूरे शहर में जाम विकराल रूप ले चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की, किसको क्या दायित्व मिला जाने
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement