Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

बाबा जागनाथ आज से एक माह की तपस्या में, नहीं होंगे दर्शन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा (जागेश्वर)। बाबा जागनाथ आज तपस्या में हो गए। एक माह तक अब बाबा के दर्शन नहीं होंगे। महाभर घृतकमल की ही पूजा की जायेगी ।
बाबा जागनाथ के पुजारी कस्टुबानंद भट्ट ने बताया कि माघ के पवित्र महीने में बाबा गुफा में तपस्यारत रहते हैं। इसीलिए पुजारीगणों द्वारा आज बाबा के विग्रह (लिंग)को 108 किग्रा घी को गुफानुमा रूप देकर ढक दिया जाता है। जिसे घृतकमल कहते हैं।
उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म मे माघ माह का विशेष महत्व है। इसीलिए बाबा जागनाथ भी इस माह तपस्या में लीन हो जाते हैं। ऐसी मान्यता एवं परम्परा है।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रसिद्ध माँ नन्दा देवी महोत्सव के लिए तड़के सवेरे ब्रह्म मूर्त में माँ नयना देवी मंदिर परिसर में माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई

Select Language

Advertisement