Report by : CWN Desk
Published at :
लोडर वाहन ने मजदूर महिला को कुचला, बच्चों के सामने हुई दर्दनाक मौत

नैनीताल। गरमपानी क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क जाम ने रविवार को एक मरीज की जान ले ली। बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट चौक बाजार निवासी 40 वर्षीय जगमोहन सिंह, जो जनरल स्टोर चलाते थे, की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन बदइंतजामी और जाम के चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका।

रविवार शाम को जगमोहन सिंह को अचानक खून की उल्टियां होने लगीं। घबराए परिजनों ने तत्काल 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा को फोन किया। सुयालबाड़ी से एम्बुलेंस सीएचसी गरमपानी के लिए रवाना तो हुई, लेकिन बीच रास्ते में ही तकनीकी खराबी आ गई। इससे डेढ़ घंटे तक मरीज को कोई सहायता नहीं मिल सकी।

मामले की जानकारी मिलने पर सीएचसी गरमपानी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सतीश पंत ने निजी एम्बुलेंस का इंतजाम कर मरीज को हल्द्वानी रेफर किया। लेकिन किस्मत ने फिर साथ नहीं दिया। हल्द्वानी हाईवे पर कैंची धाम के पास एम्बुलेंस लंबा जाम में फंस गई। मरीज की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और रात साढ़े नौ बजे एम्बुलेंस जब तक हल्द्वानी पहुंची, तब तक जगमोहन ने दम तोड़ दिया।

निवर्तमान ग्राम प्रधान पूजा देवी के पति लाभांशु पिनारी ने बताया कि अगर एम्बुलेंस खराब न होती और फिर जाम में न फंसती तो जगमोहन को बचाया जा सकता था।

यह घटना क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और सड़क जाम के कारण आम जनता को हो रही परेशानियों की दर्दनाक तस्वीर पेश करती है। लोग मांग कर रहे हैं कि एम्बुलेंस सेवाओं की समय पर जांच और मरम्मत हो तथा हाईवे जाम की समस्या का समाधान किया जाए ताकि भविष्य में किसी और को इस तरह अपनी जान न गंवानी पड़े।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›