Connect with us

हरिद्वार

लक्सर में बदमाशों ने दो ट्रेनों को रोककर हथियारों के बल पर यात्रियों से लूटपाट की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बदमाशों ने सिग्नल पर गीली मिट्टी लगाकर दो ट्रेनों को रोक दिया, लूटपाट कर खेतों के रास्ते फरार हुए
रुड़की।
सहारनपुर-मुरादाबाद रेल मार्ग पर लक्सर रेलवे स्टेशन के पास बदमाशों ने सिग्नल पर गीली मिट्टी लगाकर दो ट्रेनों को रोक दिया। इसके बाद बदमाश डिब्बों में चढ़े और हथियारों के बल पर यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। यात्रियों के शोर मचाने पर चालकों ने गाड़ी चलाई तो बदमाश खेतों के रास्ते फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने पथराव भी किया। कई स्टेशनों की पुलिस वारदात के खुलासे में जुट गई है।
जीआरपी पुलिस के अनुसार वारदात बृहस्पतिवार रात 3.30 बजे घटी। चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही 04518 गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन लक्सर स्टेशन के पास हड़वाहा नाला पुल के निकट सिग्नल नहीं दिखने के कारण रुक गई। बदमाशों ने सिग्नल पर गीली मिट्टी लगा दी थी, जिससे चालक को हरी बत्ती दिखाई ही नहीं दी। ट्रेन रुकते ही रेलवे ट्रैक पर खड़े कुछ बदमाश एक डिब्बे में चढ़ गए और हथियार दिखाकर यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। इस पर यात्रियों ने शोर मचा दिया।
मामले की भनक लगते ही चालक ने गाड़ी चला दी। इस पर बदमाश ट्रेन से उतर गए। इस दौरान उन्होंने पथराव भी किया। बदमाशों ने कुछ ही मिनटों बाद यहां से गुजर रही 22356 चंडीगढ़ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन में भी बिल्कुल ऐसे ही वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार तड़के से दोपहर तक जीआरपी एसपी मुरादाबाद आशुतोष शुक्ला, एसओ लक्सर जीआरपी संजय शर्मा समेत तमाम अधिकारी मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे रहे। पुलिस को बावरिया गिरोह पर शक है, कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। दावा है कि जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement