Report by : CWN Desk
Published at :
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर को जान से मारने की धमकी

छतरपुर के बमीठा थाने में पुलिस ने दर्ज किया अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
नई दिल्ली।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री को अब जान से मारने की धमकी मिल गई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ छतरपुर के बमीठा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धीरेंद्र शास्त्री को धमकी दी है।
धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई लोकेश गर्ग ने धमकी मिलने का मुकदमा दर्ज कराया है। धीरेंद्र अभी रायपुर में अपना दिव्य दरबार चल रहे हैं। धमकी मिलने के बाद बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर की सुरक्षा बढ़ा दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›