Connect with us

राजनीति

बजरंगी ई-रिक्शा यूनियन कनखल अध्यक्ष बने धीर सिंह

Published

on

खबर शेयर करें 👉

(गौरव कुमार)

हरिद्वार। बजरंगी ई-रिक्शा यूनियन का विस्तार करते हुए महासंघ के अध्यक्ष नवीन तेश्वर ने धीर सिंह को कनखल क्षेत्र बजरंगी ई-रिक्शा यूनियन का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस दौरान कनखल के कई स्थानों पर ई-रिक्शा प्रधान बनाए गए। नवीन तेश्वर ने कहा कि कनखल क्षेत्र में रिक्शा स्टैंड के चालकों के साथ कई प्रकार की दिक्कत आ रही थी उनको देखते हुए बजरंगी यूनियन ने सभी स्थानों पर प्रधान नियुक्त किए गए। जिसमें दक्ष मंदिर ई रिक्शा स्टैंड पर राहुल राजपूत नियुक्त किया गया। बंगाली हॉस्पिटल पर राहुल प्रजापति, शंकराचार्य चौक पर संतोष को प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं बजरंगी रिक्शा स्टैंड रानीपुर मोड़ पर रोशन मिश्रा को नियुक्त किया गया। स्वागत करने वालों में रोड़ी बेलवाला के प्रधान आशु गुप्ता, महामंत्री सुमित सक्सेना, लक्ष्मण कटारिया उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा ने कांग्रेस पर श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शंकराचार्यों की सहभागिता को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया

Select Language

Advertisement