Report by : gulabsingh
Published at :
23 जनवरी से इन ट्रेनों पर पार्सल पर लगा प्रतिबंध

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रेलवे ने जारी किया सकुर्लर, 26 जनवरी तक रहेगा प्रतिबंध
नई दिल्ली।
गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली क्षेत्र (नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनन्द विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला और आदर्श नगर.दिल्ली) में सभी प्रकार के पार्सल लेनदेन (लीज्ड एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपीएस सहित) पर 23 जनवरी से 26 जनवरी तक अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया है।
पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म पार्सल पैकेज/पैकिंग से मुक्त रहेंगे। सभी उपरोक्त स्टेशनों पर लीज्ड एसएलआर और वीपी (मांग वीपी सहित) सहित आवक और जावक पार्सल ट्रैफिक दोनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। केवल यात्री डिब्बों में व्यक्तिगत सामान की अनुमति दी जा सकती है। सभी व्यावसायिक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पंजीकृत समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की.बुकिंग की अनुमति दी जाएगी।
यह प्रतिबंध दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों (यानी नई दिल्ली, दिल्ली ज०, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला और आदर्श नगर दिल्ली) से चलने वाली ट्रेनों में सभी प्रकार के पार्सल लेनदेन.(लीज्ड एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपी सहित) पर लागू है। यह दिल्ली क्षेत्र में लोडिंग/अनलोडिंग के लिए स्टॉपेज वाले अन्य डिवीजनों/क्षेत्रों से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी लागू होगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›