पिथौरागढ़

रानीखेत से 3 बच्चों की मां को भगाकर ले जाने वाला नाई गिरफ्तार, महिला सकुशल बरामद

महिला से पहले भी दो महिलाओं की गरीबी का लाभ उठा उसे प्रलोभन देकर करवा चुका है धर्मांतरण
रानीखेत। द्वाराहाट की ग्रामीण महिला को बरगला कर भगा ले जाने वाले समुदाय विशेष के हेयर ड्रेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि गरीबी का लाभ उठा उसे प्रलोभन दे महिला का धर्मांतरण भी करा दिया गया।
पुलिस ने धर्मांतरण एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।
द्वाराहाट के एक गांव की महिला इलाज के सिलसिले में ईद वाले दिन नगर स्थित एक निजी चिकित्सक से दवा लेने पहुंची थी। आरोप है कि कचहरी लाइन स्थित सीढ़ी बाजार में सैलून चलाने वाला मो. चांद पुत्र मो. शरीफ ने बहला फुसला कर महिला को अपने चंगुल में फंसा लिया। स्वजनों के अनुसार समुदाय विशेष के युवक ने जबरन उसका मोबाइल अपने पास रख लिया। उसे घर भी नहीं जाने दिया। महिला के पति व अन्य सदस्यों को लगा कि शायद वह रानीखेत स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां चली गई होगी। मगर जब पता लगा कि वह न तो रिश्तेदारों से मिली न ही किसी के घर पहुंची तो उसकी तलाश तेज की गई। बीते शनिवार को स्वजन कोतवाली पहुंचे।
सैलून चलाने वाला मो. चांद पर संदेह जता किसी तरह उससे संपर्क साधा गया तो मामला खुल गया। मो. चांद की अपनी पत्नी से तलाक की चर्चाएं हैं, जबकि लगभग 40 वर्षीय महिला भी विवाहित है और तीन बच्चों की मां है।
कोतवाल हेम चंद्र पंत ने टीम गठित कर दबिश देकर उसे कचहरी लाइन क्षेत्र से दबोच लिया। बुर्काधारी महिला को भी बरामद कर कोतवाली लाया गया। जहां कड़ी पूछताछ की गई। सीओ तिलक राम वर्मा व कोतवाल हेम पंत के अनुसार आरोपित युवक के विरुद्ध धर्मांतरण एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी