Report by : कालू वर्मा
Published at :
मकर संक्रांति स्नान से पहले हरिद्वार में पकड़े संदिग्ध, पिस्टल बरामद

पुलिस घेराबंदी देख लोगों का जुटा हुजूम, बीडीएस/एटीएस ने पकड़े संदिग्ध

मकर संक्रांति स्नान से पहले हरिद्वार में पकड़े संदिग्ध, पिस्टल बरामद

हरिद्वार। कंट्रोल रूम को सूचना पर पुलिस ने शिव मूर्ति होटल में कमरे से दो संदिग्ध लोगों को असलाह समेत पकड़ा है।

मकर संक्रांति स्नान से पहले हरिद्वार में पकड़े संदिग्ध, पिस्टल बरामद


कंट्रोल रूम द्वारा सूचना तुरंत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दी गई जिस पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना से अवगत कराया गया जिस पर प्रभारी निरीक्षक के साथ-साथ कोतवाली के सभी चौकी प्रभारी मय पुलिस फोर्स के शिव मूर्ति होटल पहुंचे मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर, पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक एवं आसपास के थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचकर, उपस्थित पुलिस बल ने कमान संभालते हुए सबसे पहले होटल के सेकंड फ्लोर को खाली कराया गया एवं शिव मूर्ति चौक तक पहुंचने वाले सभी रास्तों को तत्काल बंद करके आने जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित दूसरे मार्ग से डायवर्ट किया गया।

मकर संक्रांति स्नान से पहले हरिद्वार में पकड़े संदिग्ध, पिस्टल बरामद


मौके पर मौजूद बीडीएस व एटीएस द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ कमान संभालते हुए बेहतरीन प्रोफेशनल तरीके से होटल में घुसकर, कमरे से दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को बिना कोई मौका दिए, पकड़ा जिनके पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई। अचानक आयोजित इस मॉक ड्रिल में पुलिस के अच्छे रिस्पांस टाइम को मौजूद उच्चाधिकारीगण द्वारा सराहा गया तो वहीं एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा पूरे मेले के दौरान प्रत्येक पुलिसकर्मी को बेहद चौकन्ना रहते हुए अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›