Report by : CWN Desk
Published at :
गौला नदी में बेल्चा और फावड़े की खनक सुनाई देगी, देखें आदेश

28 फरवरी तक अभी सैद्धांतिक सहमति मिली, जल्द ही आगे लीज का विस्तारीकरण होगा: बिष्ट

हल्द्वानी। कुमाऊँ-मंडल की लाइफ लाइन कही जाने वाली गौला नदी में बेल्चा और फावड़े जल्द ही खनखनाने प्रारंभ हो जाएंगे अब 28 फरवरी तक लीज का विस्तारीकरण की स्वीकृति केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने दे दी है क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के लगातार प्रयास के बाद आखिरकार गौला नदी में खनन सुचारू रूप से प्रारंभ करने के आदेश आज जारी कर दिए गए हैं श्री बिष्ट ने कहा कि फौरी तौर पर 28 फरवरी तक अभी सैद्धांतिक सहमति मिली है तथा जल्द ही आगे लीज का विस्तारीकरण हो जाएगा इसके लिए कार्रवाई अभी से प्रारंभ कर दी गई है उन्होंने वाहन स्वामियों से अनुरोध किया है कि वह अपने वाहनों को रिलीज करा कर तथा अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर जल्द ही गौला नदी में खनन कार्य सुचारू करने में अपना सहयोग दें देखें

देखें आदेश।

गौला नदी में बेल्चा और फावड़े की खनक सुनाई देगी, देखें आदेश
गौला नदी में बेल्चा और फावड़े की खनक सुनाई देगी, देखें आदेश
गौला नदी में बेल्चा और फावड़े की खनक सुनाई देगी, देखें आदेश

गौरतलब है कि 27 तारीख को दिल्ली में फॉरेस्ट एडवाइजर कमेटी की बैठक होने वाली है जिसमें आगे की लीज विस्तारीकरण के बारे में निर्णय होने की संभावना है जिसके लिए अधिकारियों ने देहरादून और दिल्ली में डेरा डाला हुआ है आ रही जानकारी के अनुसार सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो मई तक खनन संचालन के लिए लीज विस्तारीकरण की अनुमति केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से मिलने की संभावना है ।
क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि गौला में खनन कार्य प्रारंभ कराने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने केंद्रीय पर्यावरण सचिव से विस्तार से वार्ता कर लीज विस्तारीकरण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी देने पर बात की है. श्री बिष्ट ने बताया कि उन्होंने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपकर गौला नदी में इस सीजन में खनन कार्य लगातार चलता रहे इसके लिए पत्र लिखा है तथा वे खुद मुख्यमंत्री के संपर्क में है तथा इसके लिए मुख्यमंत्री भी लगातार प्रयासरत है श्री बिष्ट ने कहा कि फिटनेस और टैक्स को लेकर के भी शासन स्तर पर वार्ता चल रही है जिसका भी जल्द समाधान निकलने की संभावना है।
उधर वन निगम के डीएलएफ वाई के श्रीवास्तव ने बताया कि लीज की विस्तारीकरण को लेकर देहरादून में हाई लेवल मीटिंग चल रही है तथा दिल्ली में होने वाली बैठक में एजेंडा प्रस्तुत कर उसी दिन ही आगे की लीज विस्तारीकरण होने की संभावना है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›