Report by : Paras Bisht
Published at :
भीमताल और नौकुचियाताल में एक जुलाई से पैराग्लाइडिंग होगी बंद

नैनीताल। देश-विदेश से पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाने के लिए भीमताल और नौकुचियाताल पहुंचने वाले सैलानियों को एक जुलाई से पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाने को नहीं मिल पाएगा। मानसून को देखते हुए पर्यटन विभाग ने एक जुलाई से पैराग्लाइडिंग के संचालन को बंद करने का फैसला लिया है। जुलाई से सितंबर तक पैराग्लाइडिंग का संचालन बंद रखा जाएगा। वर्तमान में जिले में 13 जगहों पर पैराग्लाइडिंग का संचालन होता है। सालभर में तीन महीने मानसून सत्र होने के चलते विभाग की ओर से पैराग्लाइडिंग का संचालन बंद रखा जाता है। जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि जिले में एक जुलाई से पैराग्लाइडिंग का संचालन बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन माह बाद फिर से सैलानी पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। पर्यटन अधिकारी ने पैराग्लाइडिंग संचालकों से नियमों का पालन करने को कहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›