Connect with us

नैनीताल

भीमताल निवासी छात्र की सड़क हादसे में मौत, एच एम का छात्र था मृतक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़(नैनीताल)- बीते देर रात हल्दूचौड़ छेत्र में बीच सड़क पर हल्द्वानी के एक निजी कालेज के दो छात्र लहूलुहान अवस्था में मिले। जिन्हें आसपास के लोगों ने उन्हें बेस अस्पताल भेजा। डाक्टर ने मानस को मृत घोषित कर दिया। पंकज भौर्याल की हालत नाजुक होने पर उसे डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर किया गया है।तल्लीताल भीमताल निवासी 22 वर्षीय मानस शाह पुत्र हरीश चंद्र शाह हल्द्वानी में कमरा किराए पर लेकर रहता था। वह हल्द्वानी के एक निजी कालेज में होटल मैनेजमेंट कर रहा था। पुलिस के अनुसार बुधवार की देर रात मानस अपने दोस्त पंकज निवासी बेरीनाग के साथ बाइक पर हल्दूचौड़ गया था। स्थानीय लोगों ने दोनों सड़क पर लहूलुहान देख बेस अस्पताल भेजा। जहा  डाक्टर ने मानस को मृत घोषित कर दिया। पंकज भौर्याल की हालत नाजुक होने पर उसे डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस मौत को दुर्घटना मान रही है। मानस घर का इकलौता बेटा था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement