Report by : CWN Desk
Published at :
स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही पर भागा झोलाछाप डॉक्टर

लालकुआं(नैनीताल)- झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लालकुआं क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान एक झोलाछाप डॉक्टर घबरा अपनी कार और मोबाइल क्लीनिक में छोड़कर भाग खड़ा हुआ। लगभग 3 घंटे तक स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम झोलाछाप का इंतजार करती रही लेकिन वो लौट कर नही आया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके क्लीनिक को सील कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं के संजय नगर हाथीखाना क्षेत्र में शफी दवाखाना के नाम से रौनक झोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक है। आज शाम अचानक खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हरीश पांडे और नायब तहसीलदार राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक पर छापेमारी की, जैसे ही टीम क्लीनिक पर पहुंची वह अपना समान व कार मोबाइल वहीं छोड़कर गलियों के रास्ते दौड़ भाग खड़ा हुआ। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक से कई प्रतिबंधित दवाइयां और अन्य सामान सीज कर दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›