Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

चम्पावत में बिन ब्याही नाबालिग ने शिशु को जन्म दिया, पूछताछ में खुलासे से परिजनों के उड़े होश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले गए परिजन तो पता चला गर्भवती है नाबालिग
चम्पावत
। चम्पावत के विकास खंड लोहाघाट से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। एक गांव की नाबालिग छात्रा बिन ब्याही मां बन गई है। बच्चे के पिता के खुलासे से परिजनों के होश उड़ गए। दरअसल नाबालिग के साथ एक गांव का एक युवक लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था, जिसके चलते पीड़िता गर्भवती हो गई।
अब उसने जिले के एक अस्पताल में बुधवार को बेटी को जन्म दिया है।
नाबालिग के बच्चों को जन्मदिन के बाद उसके परिजन सकते में आ गए. परिजनों ने आरोपी के खिलाफ लोहाघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि लोहाघाट ब्लॉक के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म के बाद जिले के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। नाबालिग के ताऊ ने लोहाघाट थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर लोहाघाट पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी लोहाघाट अशोक कुमार ने बताया कि गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा से उसी गांव के ही युवक द्वारा लंबे समय से दुष्कर्म किया जा रहा था, जिसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई। तबीयत खराब होने पर परिवार वाले नाबालिग को बुधवार को चम्पावत जिले के एक अस्पताल में पहुंचे, जहां नाबालिग ने बेटी को जन्म दिया है, परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित दुष्कर्म की धारा 376 में मुकदमा दर्ज कर लिया है, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की जांच एसआई अंजू यादव द्वारा की जा रही है, फिलहाल जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, जो अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement