Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा ने 16 जिलों की कार्यकारिणी घोषित, तीन की सूची अभी बाकी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 16 जिलों की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जबकि तीन जिलों—चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर की कार्यकारिणी की घोषणा बाद में की जाएगी।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, जिलामंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह-कार्यालय मंत्री, मीडिया संयोजक, आईटी संयोजक, सोशल मीडिया संयोजक और सह-संयोजक जैसे पदों पर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
घोषित जिलों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऋषिकेश, रुड़की, चंपावत, अल्मोड़ा, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर, देहरादून ग्रामीण, पौड़ी, हरिद्वार, देहरादून महानगर, रानीखेत, नैनीताल और कोटद्वार शामिल हैं। संगठन का कहना है कि नई टीम जिले स्तर पर पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का कार्य करेगी।
वहीं, प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा का इंतजार अभी भी बना हुआ है। सूत्रों का मानना है कि अब प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा नवरात्र में ही संभव है, क्योंकि सात सितंबर से पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि नई कार्यकारिणी से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement