CWN Desk

उत्तराखंड में भाजपा क्लीन स्वीप की तरफ, अभी तक के रुझानों में सभी सीटों पर भाजपा आगे
लोकसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा को देशभर में बड़ा झटका लगा है। 370 पार के नारे के साथ भाजपा काफी पीछे है। हालांकि भाजपा गठबंधन सरकार बनाने की ओर बढ़त बनाते दिख रही है। विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है। वहीं उत्तराखंड में भाजपा क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही है।
एनडीए को कई राज्यों में नुकसान हुआ है तो कई राज्यों में भाजपा ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। रुझानों से विपक्षी नेता गदगद हैं। मतगणना के चरण बढ़ने के साथ नेताओं की धड़कने भी बढ़ रही हैं। सियासी जानकारों के मुताबिक भाजपा ठबंधन सरकार बनाने की तरफ बफह4 रही हैं। वहीं उत्तराखंड की बात करण तो सभी 5 सीटों पर भाजपा आगे है। पांचों लोकसभा सीटों पर 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है।