Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा में दुष्कर्म का आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। दुष्कर्म के आरोपी सल्ट के भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा को देर रात पुलिस ने मरचूला रोड से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
वहीं, स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बीच पार्टी के संगठनात्मक जिले रानीखेत की अध्यक्ष लीला बिष्ट ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए बोरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बिष्ट ने कहा है मंडल अध्यक्ष पर लगे आरोप गंभीर हैं। 
इसलिए जब तक उन्हें न्यायालय दोषमुक्त नहीं कर देते तब तक उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, आरोप वास्तव में गंभीर हैं। इस मामले में जब तक न्यायालय का आदेश नहीं आ जाता तब तक मंडल अध्यक्ष को उनके पद से निष्कासित कर दिया गया है। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement