Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। केवल महेंद्र भट्ट का नामांकन होने से उनका दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय है। रविवार को चुनाव अधिकारी खजान दास ने अधिसूचना जारी की। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और सांसद अजय भट्ट समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। चुनाव में 125 मतदाता अधिकृत हैं। एक जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होगी। नामांकन पत्रों की जांच और वापसी की प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी। पार्टी संविधान के नियमों के तहत यह चुनाव कराया जा रहा है।