Connect with us

नई दिल्ली

युवा दिवस पर जिला ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ब्लड बैंक में आयोजित किए गए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारम्भ रानीपुर विधायक आदेश चौहान, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा.सीपी त्रिपाठी, मुख्य.चिकित्सा अधीक्षक डा.राजेश कुमार गुप्ता, ब्लड बैंक प्रभारी डा.रविंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से किया।
कई युवाओं ने रक्तदान किया व रक्तदाता के रूप में अपना पंजीकरण कराया। स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर रक्तदान अमृत महोत्सव का शुभारंभ करते हुए विधायक आदेश चौहान एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा.सीपी त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सभी को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना
चाहिए। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि ‘पैसा तो सब कमाते हैं, पर आप दुआएं भी कमाओ, क्योंकि दुआएं वहां काम आती हैं, जहां पैसा काम नही आता। उनके यह शब्द सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.राजेश गुप्ता एवं रक्तकेन्द्र प्रभारी
डा.रविन्द्र चौहान ने बताया कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को हर दो हफ्ते में दो से तीन यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है। थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को निःशुल्क दिए जाने वाले रक्त की पूर्ति रक्तदान शिविर एव नियमित रक्तदाताओं द्वारा दिए गए रक्त से होती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमी नहीं आती है। इसलिये सभी को वर्ष में दो से चार बार रक्तदान करना चाहिए।
रक्तकेन्द्र में रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन किए जा रहे
हैं। इस दौरान ब्लड वलियंटर्स अनिल अरोड़ा, मनीष लखानी, रविश भटीजा, विशाल ननकानी, रोमेश सिंह, राजेन्द्र, मधुर वासन, प्रदीप मौर्य, नवीन बिंजोला, मनोज चमोली, राकेश भंवर, राजेन्द्र तेश्वर, शिवम रावत, राखी जीतवान, रैना नय्यर, महावीर चौहान, दिनेश लखेड़ा, नरेंद्र चौहान, सिमरन, हिमांशु, नितिन
शर्मा, शलभ, मिथुन, ललित, संजय आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement