Connect with us

उत्तराखण्ड

कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस जारी, 1.30 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कर्मचारियों को अधिकतम सात हजार रुपये तक तदर्थ बोनस के रूप में मिलेंगे
देहरादून। धनतेरस के पवित्र पर्व के दिन सरकार ने कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस जारी कर दिया। प्रदेश के 4800 रुपये ग्रेड-पे तक के लगभग 1.30 लाख कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। कर्मचारियों को अधिकतम सात हजार रुपये तक तदर्थ बोनस के रूप में मिलेंगे।
सीएम पुष्कर धामी के अनुमोदन के बाद शुक्रवार शाम अपर सचिव-वित्त गंगा प्रसाद ने इसका आदेश जारी किया। बोनस अराजपत्रित श्रेणी के राज्य कर्मचारी, राजकीय विभागों के कार्यप्रभारित कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारियों को भुगतान नकद धनराशि के रूप में किया जायेगा। साथ ही कैजुअल,दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा।
जिन कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई चल रही है या फिर कोर्ट में आपराधिक केस विचाराधीन होगा, उन्हें बोनस का लाभ नहीं मिलेगा। दोषमुक्त होने के बाद ही उनके बोनस पर विचार होगा। इसके साथ ही वर्ष 2022-23 में किसी विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही अथवा आपराधिक मुकदमे में दंड पाए कर्मियों को भी बोनस नहीं मिलेगा।

Select Language

Advertisement