Connect with us

उत्तराखण्ड

बेघर हुए परिवारों को नेहा रोटी बैंक ने भोजन कराया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रहने की उचित व्यवस्था ना होने तक भोजन कराते रहेंगे : नेहा रोटी बैंक

लालकुआं(नैनीताल)- रेलवे द्वारा नगीना कॉलोनी से बेघर किये गए सैकड़ों परिवारों को नेहा रोटी बैंक द्वारा भोजन मुहैया कराया जा रहा है। क्षेत्र के सामाजिक एवं अन्य दलों ने भी इस कार्य में सहयोग देना शुरू कर दिया है।
क्षेत्र के नगीना कॉलोनी में रेलवे एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद सैकड़ों परिवार बेघर हो गये,जो अब खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों का भरण पोषण करने वाले यह परिवार भोजन को भी तरस रहे हैं। इन परिवारों की स्थिति देख नेहा रोटी बैंक ने उक्त पीड़ित परिवारों को भोजन मुहैया कराने का अभियान चलाया है। जो कि आज भी जारी रहा, नगीना कॉलोनी से सटे क्षेत्र में अपने परिवार को लेकर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर परिवारों को भोजन मुहैया कराया। रोटी बैंक के संयोजक फिरोज खान ने बताया कि उन्होंने 1200 से अधिक लोगों को दोपहर एवं शाम का भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि जब तक इन परिवारों के रहने की व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक नेहा रोटी बैंक ऐसे पीड़ित परिवारों को भोजन की मदद करता रहेगा। इस मुहिम के लिए नेहा रोटी बैंक को समाजसेवी शुभम अंडोला ने 11000 रुपए, पूर्व विधायक नारायण पाल 5000, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट 4 हजार, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान एक क्विंटल चावल और पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल 2500 समेत तमाम लोगों द्वारा पीड़ितों को भोजन कराने के लिए नेहा रोटी बैंक को आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।

Select Language

Advertisement