Report by : CWN Desk
Published at :
ब्रेकिंग: नैनीताल में शत्रु सम्पत्ति जेसीबी से ध्वस्तीकरण करने से उच्च न्यायालय मार्ग में लगभग तीन मीटर की दरार आई

सड़क के ठीक नीचे 9 जे.सी.बी.के माध्यम से अतिक्रमण को हटाया और समतलीकरण किया जा रहा
(कमल जगाती)
नैनीताल।
नैनीताल में शत्रु सम्पत्ति से अतिक्रमण ध्वस्तीकरण करने के दौरान उच्च न्यायालय मार्ग में लगभग तीन मीटर की दरार आ गई है। सड़क के ठीक नीचे 9 जे.सी.बी.के माध्यम से अतिक्रमण को हटाया और समतलीकरण किया जा रहा है। एस.डी.एम.ने कहा सुरक्षा दीवारों को रिपैर किया जाएगा।
नैनीताल में शत्रु सम्पत्ति मैट्रोपोल होटल कंपाउंड से 134 परिवारों को हटाकर, शनिवार के दिन उनके आशियानों को ध्वस्त किया गया था। शनिवार सवेरे आठ बजे से शुरू हुई ध्वस्तीकरण की मुहिम देर शाम तक चली थी। रविवार को सवेरे से मैट्रोपोल के पांच अतिक्रमणों को जमींदोज करने के साथ ही क्षेत्र के समतलीकरण का काम चल रहा था। इसी बीच मस्जिद से उच्च न्यायालय होते हुए कालाढूंगी जाने वाले राजकीय राजमार्ग में मैट्रोपोल होटल के समीप बड़ी बड़ी दरारें उभर आई। सड़क के बीचों बीच लगभग दस फ़ीट की एक से दो इंच चौड़ी दरार दिखने से हड़कंप मच गया। एस.डी.एम.राहुल साह ने कहा कि इस पूरे क्षेत्र में दीवारों का जायज़ा लेकर टूटी रिटेनिंग वॉल(सुरक्षा दीवार)को ठीक किया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›