Report by : CWN Desk
Published at :
बस-टैक्सी का किराया नहीं बढ़ेगा

सरकार ने चारधाम के श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
देहरादून।
चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने बस और टैक्सी का किराया बढ़ाने से इंकार कर दिया है। परिवहन कंपनियां किराये में 10 प्रतिशत वृद्धि की मांग कर रही थी, लेकिन सरकार ने मांग खारिज कर दी है। जुलाई 2022 में सरकार ने किराये में वृद्धि की थी।
परिवहन विभाग की ओर से वाहन की श्रेणी के हिसाब से किराये के संबंध में शासन को रिपोर्ट भेज दी है। इसमें टैक्सी की कीमत के हिसाब से उसकी श्रेणी तय की गई है। आठ लाख रुपये तक कीमत वाली टैक्सी को साधारण, आठ से 15 लाख तक कीमत वाली टैक्सी को डीलक्स, 15 से 25 लाख रुपये तक की टैक्सी को लग्जरी, जबकि 25 लाख रुपये से अधिक कीमत की टैक्सी को सुपर लग्जरी श्रेणी में रखा गया है। श्रेणी के अनुसार इनका किराया व प्रतीक्षा शुल्क भी निर्धारित किया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›