Connect with us

हरिद्वार

युवती की अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुड़की क्षेत्र का मामला, पुलिस में शिकायत, वीडियो एडिट करने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
रुड़की।
एक युवती की अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित की गई। युवती को जब इसका पता चला तो पुलिस से शिकायत की। युवती का आरोप है कि एडिट कर यह वीडियो बनाई गई है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती के वीडियो को एडिट किया गया। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर दिया। युवती की सहेली ने उसका अश्लील वीडियो इंटरनेट पर देखा। इसके बाद उसने इसकी जानकारी युवती को दे दी। जब युवती को इस बात का पता चला तो उसके पांव तले की जमीन खिसक गई। युवती ने छानबीन की तो मामला सही निकला। युवती ने यह बात अपने स्वजन को बताई। जिसके बाद स्वजन ने इस बावत पुलिस से शिकायत की। युवती ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर शक जताया है। युवती का आरोप है कि वह काफी समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहा है। जब भी वह कहीं जाती है तो युवक पीछे-पीछे आता है। युवती ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।

Select Language

Advertisement