Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम धामी कैबिनेट में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज 12 सितंबर मंगलवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। उत्तराखंड सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक खत्म हो गई है।
इस दौरान देश और दुनिया के निवेशकों को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करने के लिए  कैबिनेट ने प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी दे दी। वहीं, पम्प स्टोरेज पॉलिसी को भी मंजूरी दी गई है। बैठक में करीब 30 अहम फैसले लिए गए। जो कि निम्न प्रकार है।
सचिवालय प्रसाशन मे निजी सचिव परीक्षा मामले मे हाईकोर्ट गए 4 अभ्यर्थियों को अनुमान्य किया गया।
औली विकास प्राधिकरण का निर्माण किया गया जों औली मे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बनाया जाएगा। उधम सिंह नगर में गैस आधारित प्लांट को चलाने के लिए विदेशो से आने वाली गैस मे वैट जीरो था अब सीएनजी पर भी वैट जीरो किया गया। बद्रीनाथ मे विभिन्न क्लाकृतियों और वहा के इतिहास के बारे मे बताने का काम किया जाएगा, जिसने मास्टर प्लान बनाया वो ही INI डिजाइन स्टूडियो को काम दिया जाएगा। ऊर्जा मे पम्प स्टोरेज प्लांट पॉलिसी बनाई गई इसमें नॉन पीक ऑवर मे इनका उपयोग होगा इस पॉलिसी के तहत 12 प्रतिशत बिजली नहीं देनी होगी राज्य को, लैंड अलॉटमेंट भी प्राथमिकता के आधार पर होगा।
सेवा क्षेत्र की नीति को मंजूरी। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 24 और 25 को हल्की बारिश, कहीं कहीं पड़ेंगे ओले

• स्वास्थ्य, हॉस्पिटैलिटी, वेलनेस सेंटर, शिक्षा, फिल्म व मीडिया, स्पोर्ट्स, आईटी को शामिल करते हुए पालिसी बनाई गई ह। इसमें कुछ रियायतें दी गई हैं। इसमें 25% कैपिटल सब्सिडी दी जाएगी।

• मिनिमम पूंजी निवेश: स्वास्थ्य मैदान में 200 करोड़, पहाड़ में 25 करोड़।

• योग सेंटर: मैदान में 50, पहाड़ में 25

• स्कूल: मैदान में 50, पहाड़ में 25

• यूनिवर्सिटी : मैदान में 50, पहाड़ में 25

• डेटा सेंटर: मैदान में 100 और पहाड़ में 50 करोड़ वालों को इस नीति का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  8 वर्षीय बच्चा कांवड़ मेले में परिवारजनों से बिछुड़ने से महिलाओं की चीख़-पुकार

पम्प स्टोरेज पॉलिसी मंजूर

• नॉन पीक आवर में पैदा बिजली से पीक आवर में बिजली बनेगी। इसमें लोकल एरिया डेवलपमेंट चार्ज नहीं देना होगा। ट्रांसमिशन चार्ज भी नहीं देना होगा। निजी विकासकर्ताओं का चयन निविदा से होगा। अगर वह कोई अपना स्थान चुनकर बताते हैं तो उन्हें सीधे सुविधा मिलेगी। 

पर्यटन:

• औली को वर्ल्ड क्लास स्कीइंग सेंटर बनाने के लिए औली पर्यटन विकास प्राधिकरण बनेगा।

• बदरीनाथ में विभिन्न कलाकृतियों व मूर्तियों की स्थापना होनी है। जिस संस्था आईएनआई डिजाइन स्टूडियो ने मास्टर प्लान बनाया था, उसी को ये काम भी दिया गया। 

बिजली:

• ऊधमसिंह नगर में गैस आधारित पावर प्लांट हैं। विदेश से आने वाली गैस की तरह राज्य की गैस से वैट खत्म होगा। ताकि बिजली सस्ती हो सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement