Report by : CWN Desk
Published at :
मंत्रिमंडल विस्तार से कोई फायदा नहीं होगा,विभाग अपना सप्लीमेंट्री बजट ही खर्च नहीं कर पा रहे : नेता प्रतिपक्ष

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से कोई फायदा नहीं होगा। विभाग अपना सप्लीमेंट्री बजट ही खर्च नहीं कर पा रहे हैं। सरकार का अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं है, जिसके कारण सड़कें भी बन्द हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार से कोई फायदा नहीं होगा,विभाग अपना सप्लीमेंट्री बजट ही खर्च नहीं कर पा रहे : नेता प्रतिपक्ष

छात्रसंघ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष पहुंचे

नैनीताल के डी.एस.बी.कैंपस में छात्रसंघ के तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन आज मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पहुंचे थे। स्टेज पर कॉलेज के छात्र छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन को देखने के बाद उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि युवाओं ने क्रांतिकारी परिवर्तन करते हुए समाज और देश को बदला है। उन्होंने कहा कि अगर युव सफलता जरूर मिलेगी।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कैबिनेट विस्तार सरकार का निजी मामला है, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं होगा। ये भी कहा कि जो प्रदेश का वार्षिक सप्लीमेंट्री बजट है उसे विभागों के अधिकारी 40 प्रतिशत भी खर्च ही नहीं कर पाए। सरकार बेलगाम अधिकारियों पर अंकुश या लगाम नहीं लगा पा रही है। उन्होंने कहा कि हम कैसे मानें की ऐसे में राज्य में विकास हो रहा है। सरकार ने आपदा के लिए अधिकारियों को अलर्ट नहीं किया जिसके कारण सड़कें बन्द हैं और प्रदेश त्रस्त है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›