Connect with us

उत्तराखण्ड

धामी मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार की एक बार सुगबुगाहट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भाजपा के मिशन-2024 की तैयारी, मंत्रिमंडल में रिक्त हैं 4 पद

देहरादून। धामी मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार की एक बार सुगबुगाहट होने लगी है। इस बार भाजपा के मिशन-2024 की तैयारियों को जोड़कर इसे देखा जा रहा है। चर्चा है कि भाजपा हाईकमान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड मांगा है।
पार्टी के 30 जून तक चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान के बाद केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक प्रस्तावित है, जिसमें इस विषय पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल हो सकता है।
धामी मंत्रिमंडल में वर्तमान में चार पद रिक्त हैं।  मुख्यमंत्री समेत 12 सदस्यीय है, लेकिन-एक तिहाई मंत्री पद खाली चल रहे हैं। वर्तमान मंत्रिमंडल में हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व नैनीताल जिलों का प्रतिनिधित्व नहीं है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement