Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

बिनसर सेंचुरी अग्निकांड के शहीदों की याद में अल्मोड़ा में  कैंडल मार्च

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अग्निकांड में जान गवाने वाले लोगों को मिले शहीद का दर्जा
अल्मोड़ा।
विभिन्न सामाजिक संगठनों के आह्वान पर अल्मोड़ा में कैंडल मार्च निकाला गया। बिनसर में शहीद हुए कर्मचारियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। यह कैंडल मार्च गांधी पार्क अल्मोड़ा से शिखर तिराहा तक निकला। जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया और अपने विचार रखें।
कैंडल मार्च पूर्व अर्धसैनिक बलों के अधिकारी मनोहर सिंह नेगी के आवाहन पर किया गया। स्वच्छ अल्मोड़ा संस्था के पंडित वैभव जोशी ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रनीति संघ के प्रमुख विनोद तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने अपने वक्तव्य के दौरान यह स्पष्ट कहा कि बिनसर सेंचुरी में मृतकों को शहीद का दर्जा दिया जाए। उनके परिवार जनों को सरकारी नौकरी  और एक करोड रुपए का मुआवजा दिया जाना चाहिए।
  ब्रह्माकुमारी संस्था के विभिन्न महिला कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर शहीदों के प्रति गहरी श्रद्धांजलि व्यक्त की और शहीदों के लिए हर संभव मदद सरकार से करने की मांग की। कार्यक्रम में वसुधा पेंट ग्रीन हिल की संयोजक जिन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी।  कार्यक्रम में मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। सरकार से गुहार लगाई कि जो भी संभव इन कर्मियों के परिवार के लिए किया जा सके, किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में भूपेंद्र वाल्दिया, डॉक्टर JC दुर्गापाल,   सामाजिक कार्यकर्ता भुवन जोशी, दीपू लोहनी, कृपाल सिंह रजनीकांत, दीवान सिंह, उमा भट्ट, वसुधा पंत, भावना तिवारी, लता पांडे, सुनीता पांडे, मंजू जोशी, पुष्पा तिवारी, देवकी बिष्ट, कमला, राधिका शाह, पुष्पा,  नीमाजोशी, गीता अधिकारी व कमल वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement