Report by : CWN Desk
Published at :
इलायची छोटी है, लेकिन बड़े गुण देखकर हैरान रह जाएंगे

इंफेक्शन से करती है बचाव, कैंसर रोधी और बीपी पर करती है नियंत्रण
हल्द्वानी
। इलाइची पाचन तंत्र को मजबूत करती है। इसे चबाने से मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। मुंह में दुर्गंध नहीं आती है। इलाइची का इस्तेमाल व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने तक नहीं है। इलाइची कई बीमारियों से बचाव भी करती है।

इलायची छोटी है, लेकिन बड़े गुण देखकर हैरान रह जाएंगे

इलायची जितनी छोटी है उसके गुण उतने ही बड़े हैं। इलायची में इंफेक्शन से बचाव करने के साथ कैंसर से बचाव करने का गुण है। तनाव कम करने के साथ बीपी को भी नियंत्रित करती है। इलायची में मौजूद कंपाउड कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने में मददगार है।
इलाइची में एंटी-इंफ्लामेंटरी गुण भी होता जाता जो सूजन को खत्म करता है। सूजन से कई तरह के इंफेक्शन होते हैं। आयुर्वेद में सदियों से इलायची का सेवन पाचन और एक्स्ट्रा फैट को कम करने में किया जाता रहा है।
इलायची में पाए जाते हैं ये तत्व
इलायची में विटामिन, मिनरल, आयरन, मैंगनीज, कैल्शियम, पोटैशियम, राइबोफ्लेविन, नियासिन और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। इलाइची में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›