Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल: 14 साल की नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, आरोपी ने बांटी मिठाई

थराली। उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र में भारतीय सेना की सीएसडी (CSD) कैंटीन में तैनात एक जवान पर नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। यह सनसनीखेज मामला तब सामने आया, जब पीड़िता की माँ ने पूरी घटना को सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारित कर दिया, जिससे स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार शाम की है। पीड़िता की माँ ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान, थराली स्थित सीएसडी कैंटीन में तैनात आरोपी जवान ने बंद कैंटीन का ताला खोलकर बच्ची को अंदर बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की।
जवान की इस हरकत से डरी-सहमी बच्ची ने किसी तरह घर पहुंचकर अपनी माँ को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद, पीड़ित परिवार ने समय न गंवाते हुए तुरंत एसडीएम थराली और स्थानीय थाना थराली में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, थाना प्रभारी पंकज कुमार ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आरोपी जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जवान को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। इस शर्मनाक घटना ने सुरक्षा बलों में विश्वास रखने वाले स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है और वे आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›