Connect with us

हल्द्वानी

सीबीसी नैनीताल ने पीएम के आह्वान पर चलाया ‘स्वच्छता ही सेवा’ महाअभियान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), नैनीताल ने शुक्रवार को ऐतिहासिक डीएसए फ्लैट्स मैदान में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत श्रमदान महाअभियान चलाया। ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ मुहिम को सफल बनाने के लिए नगर पालिका, स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से अभियान संचालित किया गया।

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल की अगुवाई में उपस्थित जन-समूह ने स्वच्छ और सुंदर नैनीताल के निर्माण की शपथ ली। इसके बाद मैदान में सामूहिक श्रमदान कर प्लास्टिक और अन्य कचरे को एकत्रित किया गया।
सीबीसी, नैनीताल की नोडल अधिकारी श्रद्दा गुरुरानी तिवारी ने बताया कि ब्यूरो पहले भी नैनी झील और आसपास क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान और ‘प्लास्टिक मुक्त’ मुहिम चला चुका है। यह पहल उन्हीं प्रयासों का हिस्सा है, जिससे नागरिकों और पर्यटकों को जिम्मेदार बनाने का संदेश दिया जा सके।
अभियान में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों, सरकारी विभागों के कार्मिकों, नाव चालकों, हॉकर्स एसोसिएशन और खेल संगठनों से जुड़े खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में सीबीसी नैनीताल के भास्कर जोशी, आनंद बिष्ट, दीपा जोशी, शर्मिष्ठा बिष्ट, गोपेश बिष्ट, शोभा चारक, पुष्पा देवी, दीवान सिंह, भूपेंद्र जड़ौत, राजेश नारायण सोनकर व क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट सहित कई कार्मिक मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान नगर की स्वच्छता और पर्यटन की छवि को मजबूत बनाते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement