Connect with us

उत्तराखण्ड

सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल प्रबंधन पर श्रमिकों को धमकाने का आरोप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं(नैनीताल)- सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की वर्कर्स यूनियन ने सेंचुरी प्रबंधन पर श्रमिकों को धमकाने का आरोप लगाया है। मिल के मुख्य द्वार पर आयोजित वर्कर्स यूनियन की बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष डीएन सुयाल ने कहा कि मिल का प्रबंधक वर्ग अड़ियल रवैया अपनाते हुए श्रम कानूनों का उल्लंघन कर व पूर्व में हुए समझौते का अनुपालन नही कर रहा। उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधन बाउंसर लाकर श्रमिकों एवं अधिकारियों को धमकाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रबंधक वर्ग कार्यों को प्रभावित करते हुए नियमित श्रमिकों का शोषण करने में लगा है ।

यह भी पढ़ें 👉  मंगलोर में दो किशोरियों को कार ने कुचला, देखें वीडियो

अध्यक्ष ने कहा कि अगर प्रबंधक वर्ग अभिलंब श्रमिकों की समस्याओं का उचित समाधान नहीं करता तो वह आंदोलनात्मक के लिए तैयार है। सर्व प्रथम इस मामले पर मिल प्रबंधन को ज्ञापन दिया जाएगा, उस पर सुनवाई न होने के बाद राज्य सरकार, प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सेंचुरी मिल प्रबंधन की नीतियों एवं कारगुजारियो से अवगत कराया जाएगा। ततपश्चात यूनियन आंदोलनात्मक रूख अख्तियार करेगी। आयोजित मीटिंग में यूनियन के महामंत्री कैलाश चौसाली, उपाध्यक्ष कैलाश मेलकानी, एचबी शुक्ला, प्रमोद राय, अनिल कुमार सिंह और प्रकाश सिंह सहित कई श्रमिक नेता व श्रमिक उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement