Connect with us

देहरादून

स्पा सेंटरों पर छापे, 61 स्पा सेंटर बंद कराए,  32 सेंटर के चालान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देह व्यापार का धंधा चलाए जाने की शिकायत पर राजधानी में हुई छापेमारी
देहरादून
। बुधवार को पुलिस ने स्पा सेंटरों में ताबड़तोड़ छापे मारे। स्पा सेंटरों में देह व्यापार का धंधा चलाए जाने की शिकायत  पर छापेमारी हुई। पुलिस ने 61 स्पा सेंटर बंद करवा दिए। वहीं 32 सेंटर का पुलिस ऐक्ट में चालान करते हुए 2.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर जिले में बुधवार सुबह अभियान चला। सेंटरों में थैरेपिस्टों के शैक्षिक प्रमाण पत्र, सीसीटीवी फुटेज और ग्राहकों का रिकार्ड चेक किया गया। चेकिंग के दौरान बड़ी संख्या में सेंटर में मानक पूरे नहीं मिले। डालनवाला, नेहरू कॉलोनी, वसंत विहार, राजपुर, कैंट, कोतवाली नगर, पटेलनगर और रायपुर थाना क्षेत्र स्थित स्पा स्टेरों में यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ कांवड़ उठाएंगी खेल मंत्री रेखा आर्या


Select Language

Advertisement