Report by : CWN Desk
Published at :
चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं के लिए जनपदों में होमगार्ड्स हेल्प डेस्क सेवा शुरू

हरिद्वार- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर शनिवार को होमगार्ड हेल्प डेस्क सेवा का शुभारंभ हो गया है। होमगार्ड हेल्प डेस्क सेवा का शुभारंभ मंडलीय कमांडेंट होमगार्ड्स गढ़वाल मण्डल गौतम कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि कमांडेंट जनरल के अथक प्रयासों और समय-समय पर दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुपालन में चारधाम यात्रा जनपदों में होमगार्ड्स हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। अन्य जनपदों के साथ-साथ हरिद्वार में भी देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से देवभूमि में घूमने आये दिव्यांगजनों, वृद्ध और असहाय श्रद्वालुओं, यात्रियों की मदद करने को लेकर “होमगार्ड्स हेल्प डेस्क” हरकी पैड़ी में स्थापना की गई है। इस मौके पर प्रमोद सिंह, जितेंद्र सिंह कैन्तुरा, गम्भीर सिंह बिष्ट, बबीता पुनेड़ा, हवलदार प्रशिक्षक मुकेश कुमार, अवैतनिक कम्पनी कमाण्डर प्रकाश नाथ, अतर सिंह आदि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›