Connect with us

नैनीताल

मुख्यमंत्री धामी ने कालाढूंगी को दी 114 करोड़ की सौगात, ‘घोड़ा लाइब्रेरी’ पहल को सराहा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटाबाग में ‘घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव’ में शिरकत की। 114 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

कालाढूंगी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल जिले के कोटाबाग में आयोजित ‘घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव’ में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए 114 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास की रोशनी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
घोड़ा लाइब्रेरी: शिक्षा की अनूठी पहल
महोत्सव को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने घोड़ा लाइब्रेरी की टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में घोड़ों के माध्यम से बच्चों तक किताबें पहुँचाना एक क्रांतिकारी कदम है। यह पहल केवल पुस्तक वितरण नहीं, बल्कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े बच्चों के भविष्य को संवारने का सशक्त माध्यम है। इससे बच्चों में पढ़ने की आदत और ज्ञान का विस्तार हो रहा है।
सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक शिक्षा पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘पच्छ्याण महोत्सव’ विद्यार्थियों को अपनी लोकसंस्कृति और प्रकृति से जोड़ने का सराहनीय प्रयास है। सरकार नई शिक्षा नीति के तहत स्मार्ट क्लासरूम और मुफ्त पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही पौराणिक मंदिरों के सौंदर्गीकरण और सड़कों के जाल बिछाने का काम भी युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने युवाओं से पुस्तकों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति और स्टॉल निरीक्षण
कार्यक्रम में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने भी अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने मेले में लगे विभिन्न सरकारी विभागों और स्थानीय संस्थाओं के स्टालों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को दोहराया। इस आयोजन में भारी संख्या में स्थानीय जनता और छात्र मौजूद रहे।

Select Language

Advertisement